पहाड़ी से टकराई HRTC बस, यहां खाई में गिरने से बची बाल-बाल..

राईट न्यूज़ हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शनिवार को HRTC बसों के दो बड़े हादसे होने से बच गए। पहला हादसा जहां करसोग में पेश आया। वहीं, दूसरे मामले में मंडी के धर्मपुर में बस खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई।

फिलहाल, दोनों ही बसों को मौके से निकाल लिया गया है। दोनों ही बसों में 50 सवारों की जान जोखिम में थी।जानकारी के अनुसार, मंडी-करसोग सड़क मार्ग पर पंडार में एचआरटीसी की एक बस स्किड होकर पहाड़ी से टकरा गई। हालांकि, गनीमत रही की दो दर्जन से अधिक सवारियों की जान बाल-बाल बच गई। बस पहाड़ी से न टकराकर नीचे की तरफ लुढ़की होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे के बाद सड़क मार्ग पर जाम लग गया। करीब 2 घंटे बाद प्रशासन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को जेसीबी की मदद से हटाया गया और मार्ग बहाल किया गया।वहीं, दूसरे मामले में मंडी के धर्मपुर में बस खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। बस में दो दर्जन से अधिक सवारियां इस दौरान सफर कर रही थी।

जो बाल-बाल बची है।स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे तार बिछाने का कार्य चल था और इस कारण मिट्टी के बीच बस स्किड हो गई और पहाड़ी के साथ जा टकराई। यह बस रामपुर से रिवालसर जा रही थी। बस में करीब दो दर्जन से अधिक सवार थे, जिन्होंने इस जोखिम के दौरान चीख-पुकार मचा दी। कोई जानी नुकसान न होने से सभी ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *