राइट न्यूज हिमाचल
पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक स्कूटी सवार महिला टैंकर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक महिला की पहचान गांव बरमला की निवासी के रूप में की गई है।महिला देर रात अपनी एक्टिवा स्कूटी से घर लौट रही थी कि तभी सामने से आ रहे एक टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। टैंकर का टायर महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टैंकर को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
वहीं हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस थाना ग्वालथाई के एसएचओ बलबीर सिंह के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक और स्कूटी को अपने कब्जे में लिया तथा महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर भेजा।
एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि हादसा किसकी गलती के कारण हुआ है।


