दूसरों का जीवन बचाते-बचाते खुद लापता हो गया गिरिपार का लाल अजय

राईट न्यूज़ हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के रामपुर उपमंडल के समेज गांव में कुदरत के कहर में सिरमौर के गिरिपार के दुगाना गांव का अजय कुमार भी लापता है। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो समेज में अपनी जान की परवाह किए बगैर अजय ने 5-6 लोगों का जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाई।

इसके बाद वो खुद लापता हो गया।अजय के सकुशल होने की ईश्वर से प्रार्थना की जा रही है। छोटी उम्र में अजय ने कड़ी मेहनत की बदौलत मुकाम हासिल किया था। वो समेज हाइड्रो एनर्जी प्रोजैक्ट में कार्यरत था। आशंका है कि अनमोल जीवन बचाने के दौरान अजय सैलाब में बह गया।

समूचा गिरिपार क्षेत्र स्तब्ध है।हर किसी को इस बात की उम्मीद है कि शायद अजय सकुशल मिल जाएगा। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह 6 बजे के आस-पास दूसरे दिन का सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। वीरवार को घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था।

लिहाजा, शुक्रवार को योजनाबद्ध तरीके से सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ।समेज गांव से करीब 35 लोगों के लापता होने की सूचना है। प्रशासन लापता लोगों को ढूंढने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। लेकिन शायद सर्च ऑपरेशन की सफलता भी कुदरत के हाथ में ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *