तेज रफ्तार कार ने बस को मारी टक्कर, कार चालक की मौ/त

राइट न्यूज हिमाचल/मनाली

मनाली में आलू ग्राऊंड के समीप एक कार और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान केशव राम (54) पुत्र झाणु राम निवासी गांव छुछल, डाकघर रोपा, तहसील पधर व जिला मंडी के रूप में की गई है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि एचआरटीसी की वोल्वो बस मनाली की तरफ से आ रही थी। इस दौरान कुल्लू की तरफ से एक आल्टो कार (एचपी58-8048) तेज रफ्तार से आई और अचानक दूसरी दिशा में जाकर बस को टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार में बेहोश पड़े चालक को बाहर निकाला और एंबुलैंस के माध्यम से मनाली अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी ने बताया कि यह हादसा तेज रफतारी व लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *