डॉक्टर ने दहेज में मांगे डेढ़ करोड़, नहीं मिले तो घर से निकाली पत्नी-बेटी

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल के हमीरपुर जिला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। हमीरपुर जिला के रहने वाले डॉ शेखर डोगरा ने पत्नी से दहेज में डेढ़ करोड़ ना मिलने पर उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। यहीं उसने अपनी मासूम बेटी को भी पत्नी के साथ ही घर से निकाल दिया। पति और ससुराल से प्रताड़ित होकर पत्नी जब अपने मायके पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई तो ससुराल वालों के होश उड़ गए।

हमीरपुर जिला का रहने वाला है डॉक्टरदरअसल हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के रहने वाले डॉ शेखर डोगरा की शादी 25 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिला के मझोला थाना क्षेत्र के चक फैजुल्लापुर चौहानों की रहने वाली निधि कुश्वाह से हुई थी। निधि कुश्वाह के अनुसार उसकी शादी दिल्ली स्थित एक बड़े होटल में हुई थी।

जिसमें उसके पिता ने 40 लाख रुपए से भी अधिक का खर्चा किया।उत्तर प्रदेश की युवती से हुई थी शादीशादी के बाद जब वह अपने ससुराल पहुंची तो यहां पर उसके पति समेत ससुराल वाले शादी में कम दहेज की बात करने लगे। ससुराल वालों और पति ने उस पर दबाव डाला कि वह अपने मायके से डेढ़ करोड़ रुपए लेकर आए। पीड़िता निधि कुश्वाह के अनुसार इसी बीच उसने एक बेटी को जन्म दिया।

बेटी के जन्म के बाद तो ससुराल वालों की प्रताड़ना और भी ज्यादा बढ़ गई।ससुराल वाले कर रहे थे पीड़िता से मारपीटबेटी के जन्म पर पीड़िता के मायका पक्ष ने अढ़ाई लाख रुपए का छोछक दिया, लेकिन निधि का पति शेखर डोगरा और उसके परिजन उससे भी खुश नहीं हुए। उन्होंने कहा कि उन्हें उससे अधिक छोछक की उम्मीद थी। इसके बाद बार बार ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे और मायके से डेढ़ करोड़ रुपए लाने का दबाव बनाने लगे। जब निधि ने उनकी बात नहीं मानी तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी।डेढ़ करोड़ की कर दी मांगनिधि ने बताया कि उसके पति ने कहा कि अगर वह डेढ़ करोड़ लेकर नहंी आएगी तो उसे ससुराल में नहीं रहने दिया जाएगा।

आखिरकार, 14 सितंबर को पति और ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर बेटी के साथ घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता अपने मायका पहुंची और अपने परिजनों को आपबीती सुनाई।पुलिस कर रही मामले की जांचपरिजनों ने पीड़िता को साथ लेकर मझोला थाना पहुंचे और निधि के ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हिमाचल के हमीरपुर जिला के रहने वाले डॉ शेखर डोगरा और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।मामले की पुष्टि करते हुए सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति डॉ. शेखर डोगरा, सास नीलम, ससुर सुरेंद्र, ननद वंदना सिंह और ननदोई राहुल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *