राइट न्यूज हिमाचल
चिंतपूर्णी क्षेत्र के तहत एक गांव में 14 वर्षीय लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उ क्त लड़की 9वीं कक्षा की छात्रा थी। घटना शुक्रवार शाम 6 बजे के करीब की है। जब घर वाले अपने काम में लगे हुए थे तो लड़की कमरे में बैठी हुई थी।
कुछ देर बाद घर के लोग कमरे के अंदर गए तो उन्होंने देखा कि लड़की ने खिड़की से फंदा लगाया हुआ था। यह देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद लड़की को तुरंत चिंतपूर्णी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद चिंतपूर्णी पुलिस भी अस्पताल पहुंची तथा शव को कब्जे में लिया।हालांकि लड़की के फंदा लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस मामले को लेकर हर पहलू से जांच कर रही है। परिवार वालों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लड़की के साथ ऐसी कोई भी बात नहीं हुई थी कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेती। उधर, एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेजा गया लेकिन अब लड़की के शव को टांडा मेडिकल काॅलेज ले जाया गया है।
