राइट न्यूज हिमाचल
हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। भरमौर-भरमाणी माता मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। सूचना के अनुसार उक्त वाहन में मणिमहेश श्रद्धालु सवार थे।
बताया जा रहा है कि भरमौर-भरमाणी माता मार्ग पर घराडू के समीप जब वाहन चालक ने एक मोटरसाइकिल सवार को पास देना तो चाहा तो अचानक से डंगा धंस गया, जिसके चलते वाहन खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे का पता चला तो वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, वहीं पुलिस को भी हादसे की सूचना दी।
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि एक घायल ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसा कैसे पेश आया फिलहाल इसके बारे में पुष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हादसे की पुष्टि डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने की है। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे 3 लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जिनका उपचार किया जा रहा है।हादसे में इनकी हुई मौत1. नेहा (21) पुत्री जनक निवासी पठानकोट 2. दीक्षा (39) पुत्री राजेश कुमार निवासी पटेल चौक तहसली व जिला पठानकोट 3. लाडी (संतरुप) निवासी पटेलचौक त0 व जिला पठानकोटहादसे में ये हुए घायल1. आरती (40) पत्नी संतरुप निवासी पठानकोट2. मानव (22) पुत्र अशोक कुमार निवासी साहकलोनी डाकघर गांधी चौक पठानकोट 3. विवेक (22) कुमार पुत्र पप्पन शाहीन निवासी करनवास जिला वुन्देलशहर4. सौरव (33) पुत्र सुमन कुमार निवासी गांव व डाकघर पटेलचौक पठानकोट5. राजेश (45) पुत्र नेक राम निवासी गांव व डाकघर पटेल चौक पठानकोट6. विशाल कुमार (34) निवासी पठानकोट 7. शिखा (27) पुत्री राज कुमार निवासी पठानकोट8. राहुल कुमार (33) पुत्र बजलीत गुलाटी निवासी बैग हाऊस ढांगूपीर पठानकोट 9. आशीष (18) पुत्र गुड्डू निवासी गांव भतनी डाकघर सांडो जिला हिरदोई उत्तर प्रदेश 10. गौरव (17) पुत्र राकेश कुमार निवासी पठानकोट।


