राइट न्यूज हिमाचल
सोमवार रात को हुई बारिश के चलते ग्राम पंचायत ऊटपुर के गांव लंघा में एक बुजुर्ग महिला का स्लेटपोश मकान गिर गया है जिस कारण अब वह बेघर हो गई है।
जानकारी के अनुसार विमला देवी पत्नी रमेश चंद सोमवार रात को मकान में सो रही थी कि अचानक उसे मकान गिरने का आभास हुआ।वह एकदम से बाहर आ गई और उसके बाद देखते ही देखते मकान गिर गया।
ग्राम पंचायत ऊटपुर प्रधान संजय चौहान सहित राजस्व विभाग के पटवारी सुनील कुमार ने नुक्सान का जायजा लेकर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है। संजय चौहान ने बताया कि बुजुर्ग महिला के पति व बेटे की कई वर्ष पहले ही मौत हो गई है।
उन्होंने प्रशासन से इस बुजुर्ग महिला के लिए मकान बनाने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। तहसीलदार लडभड़ोल उर्मिला सुमन ने बताया कि बुजुर्ग महिला को प्रशासन की ओर से 5,000 रुपए की फौरी राहत प्रदान गई है।


