घर से काम के सिलसिले में निकला था सुनील, खाई में गिर गई कार

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला स्थित उप मंडल चौपाल में सड़क हादसे ने परिवार के चिराग को बुझा दिया। बता दें कि यहां लगते चौपाल -शिमला मुख्य मार्ग पर दींउधर नामक स्थान पर एक कार खाई में गिर गई है।

जिसमें सुनील कुमार की मौत हो गई है।गहरी खाई में समाई कारबताया जा रहा है कि घटना देर रात पेश आई जब कार सवार चौपाल -शिमला मुख्य मार्ग आगे बढ़ रहे थे। गाड़ी हादसे का शिकार हुई तो राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि कार गहरी खाई में समाई, जिस कारण कार सवार बच ना पाया।कार में सवार था सुनीलबताया जा रहा है कि घटना के समय कार में सुनील कुमार ही सवार था जो अपनी गाड़ी लेकर नेरवा से शिमला की तरफ जा रहा था। लेकिन दींउधर पहुंचते ही गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

मृतक की पहचान शिमला जिले के नेरवा केचईंजन गांव के सुनील कुमार रूप में हुई है।कपड़े की दुकान करता था सुनीलपुलिस ने मौके पर पहुंच कार से सुनील को बाहर निकाला लेकिन तब तक सुनील का जान जा चुकी थी। बताया जा रहा है कि मृतक नेरवा बाज़ार में कपड़े की दुकान है। वहीं, सुनील की मौत की खबर पाकर परिवार गहरे सदमे में है।

वहीं, पुलिस जांच में जुटी है।मृतक के परिजनों को दी फौरी राहतडीएसपी सुशांत शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है और कहा कि दुर्घटना के कारणों की की जांच की जा रही है। एसडीएम ठियोग मुकेश शर्मा ने कहा कि मृतक के परिजनों को 20 हजार फौरी राहत दे दी गई है। वहीं, परिजनों को मृतक का शव सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *