कंगना की आंखों में आ गए आंसू: प्रभावितों को गले से लगाकर दिया हौसला….

राईट न्यूज़ हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई को आई प्राकृतिक आपदा में लापता लोगों की तलाश जारी है। आज मंगलवार को भाजपा की सांसद कंगना रनौत भी समेज गांव पहुंची और बाढ़ प्रभावितों से बात की। आज सुबह सबसे पहले कंगना रामपुर के गानवी गांव में पहुंची। यहां के हालात और बाढ़ प्रभावितों का दर्द देख कर कंगना की आंखों में आंसू आ गए।

कंगना की आंखों में बहने लगे आंसू गानवी में जब बुजुर्ग महिला से कंगना रनौत मिली और इस महिला ने रोते हुए अपना दुख बयां किया तो उसे सुन कर कंगना की आंखों से भी आंसू बहने लगे। कंगना ने कहा कि त्रासदी हिमाचल के लोगों पर जो त्रासदी आई है वह दिल को दहला देने वाली है।

लोगों के दुख को देख कर उनसे बात करने के लिए मेरे पास शब्द ही नहीं हैं। लोगों ने इस त्रासदी में अपने पूरे पूरे परिवार को खो दिया है।लोगों का दर्द देख बोली, मेरे पास शब्द नहींकंगना ने कहा कि इस त्रासदी में कई लोगांे ने अपने बच्चांे सहित पूरे परिवार को खो दिया है। लोगांे के दिल में दहशत है।

कंगना ने आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। वहीं केंद्र सरकार से भी आपदा प्रभावितों को मदद दिलवाए जाने की बात कही है। हालांकि इस दौरान कंगना रनौत ने सुक्खू सरकार पर भी जमकर हमला बोला है।सुक्खू सरकार पर बोला हमला कंगना ने कहा कि हिमाचल सरकार को आपदा प्रभावितों की मदद के लिए जल्द से जल्द कार्य शुरू करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

मलाणा जैसे क्षेत्रों का पूरे हिमाचल से ही संपर्क टूट गया है, वहां के लोग खुद आगे आकर सड़कांे का निर्माण कर रहे हैं, लेकिन सुक्खू सरकार ने उन लोगों के लिए आपदा के पांच दिन बाद भी कोई कदम नहीं उठाया।आज मलबे में मिले दो लोगों के शव बता दे कि बुधवार की रात को आई प्राकृतिक आपदा के बाद से लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।

आज मंगलवार को दो लोगों के शव मिले हैं। जिसमें एक मृतक महिला का शव मंडी जिला की चौहार घाटी में मिला है। महिला की पहचान 75 वर्षीय खुंडी देवी के रूप् में हुई है।चौहारघाटी में तीन मकानों के मलबे में दबने से 11 लोग लापता हो गए थे। जिसमें से 9 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं एक घायल को रेस्क्यू किया गया था।

अब यहां पर केवल एक व्यक्ति लापता रह गया है।इसी तरह से दूसरा शव रामपुर के समेज खड्ड में एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। समेज में मिल रहे शवों की पहचान के लिए प्रशासन डीएनए का सहारा ले रहा है।

अब तक मिले शवों का डीएनए लेकर उसका उनके परिवार के सदस्यांे से मिलान कर पहचान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *