ऊना-धर्मशाला मुख्य मार्ग पर कार-ट्रक में भीषण टक्कर, एक की मौ/त, एक गंभीर घायल

राइट न्यूज हिमाचल

पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत ऊना-धर्मशाला मुख्य मार्ग पर बड़ूही में एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार बड़ूही में एक कार (HP-99-1149) और एक ट्रक आपस में टकरा गए। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के दौरान कार के परखच्चे उड़ गए।

इस घटना में कार में सवार अक्षय चौहान पुत्र राजिंदर चौहान, तहसील कोटखाई, जिला शिमला की मौत हो गई जबकि कार में सवार दूसरा व्यक्ति अग्वेद पांडे पुत्र दिनेश पांडे ऊ.प्र. गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के तुरंत बाद घायल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। जानकारी मिली है कि उक्त कार सवार कांगड़ा जिला के नूरपुर में किसी शादी समारोह में भाग लेने गए हुए थे और वापस लौटते समय ये हादसा हो गया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *