राइट न्यूज हिमाचल
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उप मंडल के गिरिपार क्षेत्र के आंज भोज क्षेत्र के भरली गांव का सैनिक आशीष चौहान उर्फ आशु शहीद हो गया है।
अरुणाचल राज्य में हुए आर्मी वाहन हादसे में उसने शहादत पाई है। इस वाहन में पांच जवान शहीद हुए है। आशीष चौहान लगभग 8 वर्ष पहले सेवा में भर्ती हुए थे। इसकी सूचना परिजनों को दे दी है।अरुणाचल प्रदेश में ‘ऑपरेशन अलर्ट’ के दौरान आर्मी वाहन के सड़क हादसे में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपनी जान देश के लिए कुर्बान कर दी।
आशीष की शहादत से जुड़वां भाइयों की जोड़ी भी टूट गई है। शहीद का जुड़वां भाई रोहित एक निजी कंपनी में सेवारत है।ग्रेनेडियर आशीष कुमार का जन्म 14 मार्च 1999 को हुआ था और वे वर्तमान में 19 ग्रेनेडियर यूनिट में सेवारत थे।
करीब 6 साल पहले आशीष सेना में भर्ती हुआ था। शहीद आशीष के पिता स्वर्गीय श्याम सिंह का पहले ही निधन हो चुका है और अब परिवार में उनकी मां, बड़े भाई राहुल व जुड़वां भाई रोहित है व बहन पूजा हैं। बहन पूजा इलाके के जंगलों की रक्षा बतौर वनरक्षक है।


