पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 3 दिन रहेगा बारिश का यैलो अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 3 दिन रहेगा बारिश का यैलो अलर्ट

राइट न्यूज हिमाचल

राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मंगलवार रात्रि को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 2 से 4 अक्तूबर तक मैदानी इलाकों में हल्की हलचल रहेगी, लेकिन 5 से 7 अक्तूबर तक वर्षा का यैलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें प्रदेश के अधिकांश जिलों में ओलावृष्टि, भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अंदेशा जताया गया है।

4 अक्तूबर तक ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि सोलन, सिरमौर, चम्बा और कांगड़ा जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। 5 अक्तूबर से प्रदेश भर में मौसम पूरी तरह से बिगड़ जाएगा।इस दिन ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चम्बा, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में ओलावृष्टि, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है। 6 अक्तूबर को मौसम के सबसे ज्यादा कड़े तेवर देखने को मिलेंगे।

इस दिन कई इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा, ओलावृष्टि और तेज आंधी की संभावना जताई गई है। वहीं 7 अक्तूबर को भी ओलावृष्टि और भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। लगातार बारिश और ओलावृष्टि के चलते पहाड़ी इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी और मौसम ठंडा हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *