24 जून तक दस्तक देगा मानसून शिमला…

24 जून तक दस्तक देगा मानसून शिमला…

शिमला। प्रदेश में मानसून 24 जून तक दस्तक दे सकता है और इस बार मानसून के सामान्य रहने की संभावना है। देश भर में मानसून 90 से 104 फीसदी रहने की उम्मीद है, जबकि हिमाचल प्रदेश में मानसून 107 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि इस बार माॅनसून सामान्य समय पर आएगा। मानसून महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पहुंच गया है। देश की तुलना में हिमाचल प्रदेश में मानसून काफी अच्छा रहेगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में जुलाई महीने में ज्यादा बारिश होने की संभावना है जबकि अगस्त में सामान्य बारिश होगी। प्रदेश में 18 जून से मौसम फिर करवट लेगा। इस दौरान कुछ जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। लेकिन ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है।छिटपुट बारिश का यह दौर 22 जून तक चलने की संभावना है। जिससे तापमान में भी हल्की गिरावट होगी, जिससे गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

जानकारी दी कि 18 जून को हल्की बारिश हो सकती है। पिछले दो दिनों में कुछ स्थानाें पर बारिश हुई हैं, जिसमें पांवटा साहिब में सबसे अधिक 24 मिमी, पालमपुर में पांच मिमी, सराहन और धर्मशाला में चार मिलीमीटर वर्षा हुई।

राज्य में अधिकतम तापमान ऊना का रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री रहा। बिलासपुर में 40.0 डिग्री, हमीरपुर में 39.8 डिग्री, शिमला 27.4 डिग्री ,सुंदरनगर में 37.4, भुंतर 34.6, कल्पा में 26.7, धर्मशाला 32.2, नाहन 33.2, सोलन 34.0, कांगडा 36.5, चंबा 35.8, डलहौजी 22.9 और केलांग में अधिकतम पारा 20.7 डिग्री रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *