राइट न्यूज ब्रेकिंग- निर्मल कौर की जीत सुनिश्चित। वार्ड वासी बांट रहे मिठाईयां।

राइट न्यूज ब्रेकिंग- निर्मल कौर की जीत सुनिश्चित। वार्ड वासी बांट रहे मिठाईयां।

पांवटा साहिब – शहर का पहला वार्ड अबकी मर्तबा चुनाव के आरम्भिक दौर से ही जीत की ओर अग्रसर है। यहां आपस मे कोई मुकाबला नही है हालांकि नामाकन प्रक्रिया के तहत चुनाव होना है किन्तु खासे मार्जिन से निर्मल कौर जीत की ओर अग्रसर हो चली है।

निर्मल कौर बहुत ही मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ महिला है जो वार्ड के हर गरीब तबके के साथ जुडी रहती है और दुख सुख मे भी भागीदार बनी रहती है। यह प्रक्रिया बीते कई दशको से चली आ रही है और उनकी न्याप्रियता से इस वार्ड के लोग, महिलाए, बुजुर्ग व युवा वर्ग खासे खुश है। तभी हर बार एकतरफा फैसला कर देते है और इस बार भी निर्मल कौर के सिर ही विजयश्री का ताज बंधने वाला है।

यह भी कयास लगाए जा रहे है कि चेयरपर्सन की कुर्सी भी उन्ही के लिये सुरक्षित मानी जा रही है निकट भविष्य में उनके चेयरपर्सन बनने की सम्भावनाओ से भी इंकार नही किया जा सकता।

मंत्री चो 0 सुखराम कई बार इस वार्ड का दौरा कर चुके है और निर्मल कौर के परिवार पर उनका पूरा वरदहस्त है।

उनके कुछेक चाहने वालो ने तो वार्ड मे मिठाईयां भी बांटनी शुरू कर दी है ऐसा सुनने व देखने मे आ रहा है और बधाईयो की शुरूआत चुनाव से पहले ही हो चली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *