पैट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पावंटा कांग्रेस का प्रदर्शन..

पैट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पावंटा कांग्रेस का प्रदर्शन..

राईट न्यूज/ पावंटा साहिब

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने पर भी दाम बढ़ा रही मोदी सरकार के खिलाफ पांवटा साहिब में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर केंद्र सरकार के खिलाफ पांवटा में प्रदर्शन किया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पावंटा साहिब कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रपति के नाम पांवटा के एसडीएम एलआर वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया।

बढ़ती मंहगाई बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस करेगी संघर्ष तेज : किरनेश जंग

इस दौरान पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा के अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम हैं, इसके बावजूद केंद्र की मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर जनता पर बोझ डाल रही है। इसे कांग्रेस सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा की जहां कोरोना महामारी के चलते देश आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। ऐसे में भारत सरकार डीजल और पैट्रोल के दाम बढ़ा कर मध्य्मवर्ग, किसानों और गरीबों की कमर तोड़ रही है।

प्रदर्शन मे मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा की सरकार शराब के ठेके तो खोल रही है पर मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे अभी तक बंद है। जनता को महामारी के सपुर्द कर दिया सरकार ने सरकार सिर्फ अपना सोच रही है।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *