श्रद्धांजलि: गंगा सहित प्रदेश की सभी नदियों में प्रवाहित की गईं वीरभद्र सिंह की अस्थियां

श्रद्धांजलि: गंगा सहित प्रदेश की सभी नदियों में प्रवाहित की गईं वीरभद्र सिंह की अस्थियां

राईट न्यूज / हिमाचल

छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्व. राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार में गंगा नदी में प्रवाहित की गईं। विक्रमादित्य सिंह के चचेरे भाई रिपु धवन ने अस्थियों का विसर्जन किया। वह शुक्रवार को पद्म पैलेस रामपुर से राज पुरोहित सहित 11 लोगों के साथ हरिद्वार रवाना हुए थे। उनके साथ पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा भी रहे।

वहीं प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बहने वाली नदियों में वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन किया गया। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब गुरुद्वारा के साथ यमुना नदी में भी अस्थियां विसर्जित की गई। किन्नौर जिले के कड़छम, आनी विस क्षेत्र के ढरोपा, रामपुर के नोगली और उन्नू महादेव सहित प्रदेश की सभी नदियों में ब्लॉक कांग्रेस स्तर पर अस्थि कलशों का विसर्जन किया गया। इससे पूर्व कलशयात्रा निकालकर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी गई।

जिला सोलन के नालागढ़ में हरदीप सिंह बावा ने कीरतपुर साहिब के पातालपूरी साहिब में पूरे विधि विधान से अस्थियां प्रवाहित की गई। उपरांत गुरुद्वारा में अरदास भी करवाई गई , जिला कुल्लू के भुंतर के पास ब्यास-पार्वती संगम, लाहौल के तांदी संगम में वीरभद्र सिंह की अस्थियां विसर्जित की गईं। इसके अलावा बंजार दमोठी संगम तथा मनाली के वशिष्ठ स्थित मोनाल्सु संगम में भी विसर्जन किया गया।

19 जुलाई को वीरभद्र सिंह के निजी आवास पदम् पैलेस रामपुर मे धर्म शांति का कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें राज परिवार की ओर से आम जनता को भी आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *