राईट न्यूज / शिमला
प्रदेश की राजधानी में शिमला नगर निगम ने जननायक वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को स्थापित करने का फैसला लिया है। मासिक बैठक में कई अन्य फैसले भी लिए गए, लेकिन इस फैसले की प्रशंसा हो रही है। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी दलगत राजनीति से अलग होकर दिवंगत वीरभद्र सिंह के निधन पर अपनी मौजूदगी दर्ज की थी राजा साहिब के निधन से पहले भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व जेपी नड्डा समय समय पर वीरभद्र सिंह से मिलते रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को रिज मैदान पर दौलत सिंह पार्क में लगाने का निर्णय लिया गया है। कांग्रेस की पार्षद सिम्मी नंदा ने ये प्रस्ताव रखा था। इस पर भाजपा पार्षदों ने सहर्ष सहमति प्रदान करने में एक पल भी नहीं गंवाया। ध्वनिमत से ही सदन में इस प्रस्ताव को पारित कर दिया गया। कांग्रेसी नेता लगातार पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा को स्थापित करने की मांग कर रहे थे। इसमें कोई दो राय नहीं है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राजनीतिक जीवन में जिस तरह के आयाम स्थापित किए। शायद ही कोई और के पाए वे नाम से ही नहीं हिमाचल की जनता के दिलो के भी राजा थे

