राइट न्यूज हिमाचल/ऊना
हिमाचल प्रदेश में अपराधिक गतिविधियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन कई महिलाएं यौन उत्पीड़न व छेडछाड़ जैसे घिनौने अपराधों का शिकार हो रही हैं। ज्यादातर मामलों में महिलाओं के अपने रिश्तेदार व परिवार ही उनके साथ नीचता कर रहे हैं।इसी कड़ी में अब ताजा मामला ऊना जिले से सामने आया है- जहां एक महिला ने अपने जीजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके जीजा ने उसके साथ गंदी हरकत की है और अब वो उसे ब्लैकमेल कर रहा है।
मामले की शिकायत महिला ने मैहतपुर पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। महिला ने पुलिस केो बताया कि उसका जीजा कुवैत में नौकरी करता है। जीजा ने पहली उसकी फोटो के साथ छेड़छाड़ की और वो उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।महिला ने उसे खूब समझाया, लेकिन वो नहीं माना और उसे ब्लैकमेल कर वीडियो कॉल करने की जिद्द पर अड़ा रहा। आरोपी ने कहा कि अगर वो वीडियो कॉल पर उसके साथ बात नहीं करेगी- तो वो उसकी फोटो को वायरल कर देगा।महिला ने बताया कि उसकी बातों से डर कर उसने एक दिन जीजा को वीडियो कॉल की।
मगर जीजा ने उसकी कॉल को रिकॉर्ड कर लिया और फिर वो रिकॉर्डिंग उसके पति व अन्य लोगों को भेज दी।महिला ने बताया कि जीजा उसे बहुत परेशान कर रहा है। अब वो उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है। साथ ही मुझे बदनाम करने की धमकियां भी दे रहा है। महिला ने पुलिस को बताया कि वो अपने जीजा की हरकतों से तंग आ चुकी है।
मामले की पुष्टि करते हुए ASP ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम द्वारा मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

