6 महीने पहले हुई थी आमिर खान से शादी, ससुराल वालों ने किया था जीना हराम

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बनगढ़ पुखरू में एक 29 वर्षीय नवविवाहिता का शव घर के बाहर पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला है। महिला की शादी को अभी महज छह महीने ही हुए थे।

नवविवाहिता ने की आत्महत्यामृतका के मायके पक्ष के लोगों ने बेटी के ससुराल वालों पर बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। मृतका की बहन ने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से उसकी बहन अकसर परेशानियों की शिकायत करती रहती थी।फंदे से लटका मिला शवमृतका की पहचान रुकसाना पत्नी अमिर खान के रूप में हुई है- जो कि वार्ड नंबर चार बनगढ़ पुखरू में रहती थी।

जानकारी के अनुसार, रूकसाना बीती शाम को घर के बाहर फंदे पर झूलती हुई मिली। इसके बाद उसके परिजन उसे तुरंत फंदे से उतार कर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।6 महीने पहले हुई थी शादीवहीं, सूचना मिलने के बाद मायका पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे। मृतक के भाई मोहम्मद आर्यन निवासी नंगल ने बताया कि इसी साल अप्रैल रूकसाना की शादी आमिर खान के साथ हुई थी।

शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे तंग करते रहते थे। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप जड़े हैं।पति और सास-ससुर करते थे तंगउधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए SP ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *