डलहौजी में दर्दनाक हादसा, 1.5 किमी गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत

डलहौजी में दर्दनाक हादसा, 1.5 किमी गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को हिला कर रख दिया. गांधी चौक से जंदरीघाट–करेलनू मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, ऑल्टो कार (PB 01 E 7701) में छह लोग सवार थे, जो पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं. देर रात वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा.

हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.तीन की मौत, तीन का इलाज जारीहादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. रास्ते में सोफिया नामक युवती ने भी दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या तीन हो गई. मृतकों में सिमरनप्रीत कौर (18) और सुरेंद्र (25) शामिल हैं. घायलों में प्रिंस (21), सुमन प्रीत (19) और बलबीर (20) का इलाज जारी है. इनमें से कुछ को गंभीर हालत में रेफर किया गया था.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना डलहौजी की टीम मौके पर पहुंची. मुख्य आरक्षी सुनील कुमार के नेतृत्व में राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया.

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से निकालकर सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया.जांच में जुटी पुलिसपुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और गति नियंत्रण में रखें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *