Paonta sahib: नदी में डूबे भाइयों की हरियाणा से मिली देह, दोनों का एक साथ होगा अंतिम संस्कार

Paonta sahib: नदी में डूबे भाइयों की हरियाणा से मिली देह, दोनों का एक साथ होगा अंतिम संस्कार

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में नदी में डूबे दो सगे भाइयों के शव आखिरकार बरामद कर लिए गए हैं। दो जवान बेटों की एक साथ हुआ मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जिस घर में दोनों भाई एक साथ बड़े हुए- अब उसी घर से दोनों की एक साथ अर्थी उठेगी।इस घटना के पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। दोस्त की जान बचाने के चक्कर में नदी में कूदे दोनों भाइयों का ना तो दोस्त जिंदा बच सका और ना ही दोनों भाई खुद।

अब दोनों भाइयों का एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।यह हादसा 23 सितंबर को उस समय हुआ था, जब तीन युवक नदी में नहा रहे थे। सबसे पहले अमित (22) बहाव की चपेट में आया और उसे बचाने के लिए कमलेश (23) व रजनीश (20) भी कूद पड़े। मगर तीनों ही गहरे पानी और तेज बहाव में समा गए।24 सितंबर को अमित का शव हरियाणा के कलेसर क्षेत्र से मिला था, जो घटनास्थल से लगभग 10 किलोमीटर दूर था।

वहीं, 25 सितंबर यानी कल रात कमलेश का शव यमुना नहर से प्रतापनगर, यमुनानगर (हरियाणा) में बरामद किया गया। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया।26 सितंबर की सुबह छोटे भाई रजनीश का शव हथनी कुंड बैराज से आगे यमुना नदी में स्थानीय मछुआरों को तैरता दिखा। पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया।DSP मानवेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि तीनों युवकों के शव हरियाणा के अलग-अलग इलाकों से बरामद किए गए हैं।

प्रशासन ने समय रहते तलाशी अभियान चलाकर शवों को निकालने में सफलता हासिल की। सभी शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।गांव ग्वाली (शिलाई) के रहने वाले इन तीनों युवकों की मौत से पूरा इलाका शोक में डूब गया है। परिजन लगातार रेस्क्यू टीमों से उम्मीद लगाए बैठे थे।

जैसे-जैसे वक्त बीतता गया, उनकी उम्मीदें क्षीण पड़ती गईं।शव मिलने के बाद परिवार अब अपने बच्चों के अंतिम संस्कार की तैयारी में है। दोनों भाइयों का गांव के श्मशान घाट में एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर नदी में नहाने और लापरवाही से पानी में उतरने के खतरों को उजागर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *