नदी किनारे पत्थरों में फंसा मिला व्यक्ति का शव,पुलिस से शव को कब्जे में लेकर शुरू की आगामी जांच…

नदी किनारे पत्थरों में फंसा मिला व्यक्ति का शव,पुलिस से शव को कब्जे में लेकर शुरू की आगामी जांच…

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सुबह से हो रही तेज बारिश के बीच ब्यास नदी के किनारे बिंद्रावणी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जिला मुख्यालय से करीब 4 किलोमीटर दूर यह शव आज सुबह लगभग साढ़े 9 बजे पत्थरों के बीच अटका हुआ देखा गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।स्थानीय लोगों ने शव दिखते ही वार्ड पार्षद राजेंद्र मोहन को जानकारी दी। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार शव नदी के पत्थरों में बुरी तरह फंसा था और लंबे समय तक पानी में रहने के कारण फूल चुका है। आशंका है कि यह शव कई दिनों से नदी में बहते हुए इसी क्षेत्र में अटका हुआ था और आज तेज बहाव के दौरान किनारे की ओर आ गया।एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिनाख्त के लिए शव को जोनल अस्पताल मंडी भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है और पहचान स्थापित होने के बाद आगे की जानकारी सांझा की जाएगी।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना हो या पहचान में मदद मिल सकती हो तो सदर थाना या जोनल अस्पताल मंडी से संपर्क करें। लगातार बारिश के चलते नदी-नालों में जलस्तर बढ़ा हुआ है, इसलिए अनावश्यक रूप से नदी किनारे जाने से बचें और सावधानी बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *