जलशक्ति व राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव..

जलशक्ति व राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव..

राईट न्यूज / शिमला

हिमाचल के तेजतर्रार जलशक्ति व राजस्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लाजमी तौर पर इससे खलबली मचनी ही है, क्योंकि वो लगातार बैठकों में हिस्सा ले रहे थे। हाल ही की मंत्रिमंडल की बैठक में भी मौजूद थे। विधानसभा का मानसून सत्र भी 7 सितंबर से शुरू हो रहा है। लिहाजा, उनके गैर हाजिर रहने की भी संभावना जताई जाने लगी है।

उल्लेखनीय है कि वो दूसरे कैबिनेट मंत्री हैं, जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले पावर मंत्री चौधरी सुखराम की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। करीब 4 बजे अपनी फेसबुक पोस्ट पर मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने लिखा कि कोरोना के शुरूआती लक्षण पर टैस्ट करवाया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि तबीयत ठीक है, लेकिन जनता से आग्रह है कि जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं, वो स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपके आशीर्वाद से मैं शीघ्र पूरी तरह से स्वस्थ हो जाऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *