राईट न्यूज /पावँटा साहिब
सशक्त नेतृत्व से ख़त्म हुई धारा 370-पाँवटा मण्डल वर्चूअल रैली में बोले सुरेश भारद्वाज
आज पावटा साहिब विधानसभा की वर्चूअल रैली का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य वक्ता प्रदेश शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज व विधायक सुखराम चौधरी जी रहें।ये पाँवटा साहिब की ऐसी पहली रेली आयोजित की गयीं।
वर्चूअल रैली को सम्बोधित करते हुए सुरेश भारद्वाज ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियाँ व करोना काल में सरकार के प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को आज 67 वर्ष बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनने व मोदी जी के कुशल नेतृत्व मिलने के बाद सम्भव हो पाया हैं,जिसे गृह मंत्री अमित शाह जी ने अमलिजमा पहनाया।
उन्होंने कहा की एक साल के इस कार्यकाल में मोदी सरकार ने बड़े-बड़े व नामुमकिन लगने वाले काम किए हैं।चाहे वो तीन तलाक़ बिल हो,चाहे सिवल कोड की बात हों,चाहे राम मंदिर बनाने की बात हो…मोदी सरकार हर जगह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरी हैं।जनता का भरोसा मोदी सरकार पर पहले से अधिक बढ़ा हैं।
मोदी सरकार सीमाओं की सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से तत्पर हैं,चाहे वो पाक सीमा हो चाहे तिब्बत-चीन बॉर्डर…दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया का रहा हैं। उन्होंने चाइना को दिए जवाबी हमले और उनको दिए मुंहतोड़ जवाब पर कांग्रिस की भूमिका को जमकर लताड़ लगायी हैं….और कहाँ कि वो अंतरष्ट्रिया मीडिया के सामने हंसी का पात्र ना बने।
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री की इस करोना काल में प्रशंसा करते हुए कहाँ कि प्रदेश के लाखों लोगों को अच्छे इंतेजम के साथ घर वापसी करवायी और लाखों मज़दूरों को उनके घर वापिस भेजा गया।कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहें इसके लिए सरकार ने उचित प्रबंध किए।उन्होंने कहाँ कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री जी अन्य मुख्यमंत्रियो के लिए रोल मॉडल बन कर उभरे हैं।
उन्होंने कहाँ कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अढ़ाई वर्ष में चहमुखी विकास किया हैं।
उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं की इस करोना काल में अच्छा काम करने के लिए प्रशंसा की व आगे भी अच्छा काम करने के लिये प्रोत्साहित किया।
सुखराम चौधरी ने सम्बोधित करते हुए कहाँ कि पाँवटा साहिब के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर करोना से निपटने के लिए अच्छा काम किया हैं।कार्यकर्ताओं ने घर-२ जाकर राशन,मास्क आदि का वितरण किया। सनिटीजेर का वितरण किया गया व समय-२ पर इसका छिड़काव कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया गया।विधायक निधि से हर परिवार तक सनिटीजेर पहुँचाया गया।
उन्होंने प्रदेश सरकार को प्रशंसा करते हुए कहाँ कि पॉवटा साहिब का विकास कार्य जो पिछले पाँच साल में रूक गया था उसे फिर से गति दीं गयीं हैं।उन्होंने कहा की कांग्रेेस सरकार का पिछला कार्यकाल पाँवटा साहिब के लिए एक अभिशाप बन कर आया,उस समय में पॉवटा विधानसभा की एक भी डी॰पी॰आर॰ नबार्ड के माध्यम से स्वीकृत नहीं हुईं,जिसका ख़ामियाज़ा पाँवटा की जनता आज तक भुगत रहीं हैं।
उन्होंने कहाँ कि अब भाजपा कार्यकाल में 100 करोड़ कीं स्कीमें विभिन्न विभागों की स्वीकृति हेतु भेजी गयीं हैं जिनमे से 2 डी॰पी॰आर॰ को स्वीकृति मिल गयीं हैं।उन्होंने कहाँ कि भाजपा के इस कार्यकाल में पॉवटा साहिब को बस अड्डा,आई॰टी॰आई॰ अंबोया,पूलिस स्टेशन पुरुवाला,विधुत सब स्टेशन,आई॰पी॰एच॰ सब स्टेशन,सिंघपुरा-विकासनगर यमुना पूल,फोरेलन,अग्नि शमन केंद्र रामपुरघाट,पी॰एच॰सी॰ अमरगढ़ एवं पुरुवाला,मुख्यमंत्री लोकभवन भरली व भैला,कृषि हेतु सेंकडो ट्यूबवेल लगायें गये एवं ट्रैक्टर पर 50% की सब्सिडी दिलवायी गयीं।
उन्होंने कहाँ की विधुत के सुधारिकरण हेतु रेकोर्ड कार्य किया गया,भग़ानी सड़क को एमडीआर का दर्जा दिलवाया गया व इस पर दो पूल स्वीकृत करवाए गये जिनका काम प्रगति पर हैं।पाँवटा साहिब के रामपुरघाट में ईको फ़्रेंड्ली पार्क स्वीकृत किया गया।शिक्षा के छेत्र में अच्छा काम हुआ ज़ामनीवाला व गोरखवाला में विज्ञान संकाय व अजोली पुरुवाला में कामर्स संकाय की क्लैसेज़ शुरू कीं गयीं।महाविद्यालय में नये विषय शुरू किए गये।कई स्कूल अप्ग्रेड किये गये।
उन्होंने कहाँ कि अभी उनका मुख्य फ़ोकस कोरोना पर आधारित हैं,इसमें कमी आते ही विकास कार्यों में तेज़ी लायी जायेंगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की अभी करोना थमा नहीं हैं अतः इसके ख़िलाफ़ लड़ायी जारी रखे व हर सम्भव सहायता लोगों को प्रदान करें।
अरविंद गुप्ता ने इस रैली को सफल बनाने के लिये कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया व इसमें सम्बोधन के लिए माननीय मंत्री सुरेश भारद्वाज जी का धन्यवाद किया।
इस वर्चूअल रेलीं में मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता,महामंत्री हितेंदर कुमार,देवराज चौहान,देवेंद्र चौधरी,महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष शिवानी वर्मा,युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन चौधरी,अल्पसंख्यक मोर्चा शमशेर अली,विकेश तोमर,चरणजीत सिंह,मोहन सहोता,स्नेहा दत्ता,संदीप तोमर,गुरमीत सेनी,रोहित चौधरी,अविनाश झाबा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहें।