सुंदरनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार चरस तस्कर, कांगड़ा में घर से हुई गिरफ्तारी

सुंदरनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार चरस तस्कर, कांगड़ा में घर से हुई गिरफ्तारी

राइट न्यूज हिमाचल

सुंदरनगर पुलिस ने 413 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए बाइक चालक के फरार साथी को भी आखिरकार दबोच लिया है। आराेपी की पहचान दिव्यांश (21) पुत्र मनोहर लाल निवासी गांव व डाकघर मनेई, तहसील झंझरोली व जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आराेपी काे उसके घर से गिरफ्तार किया है। अब पुलिस आरोपी को लेकर वापस लौट आई है और दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। बता दें कि सुंदरनगर पुलिस थाना की टीम ने शुक्रवार दोपहर को पुंघ में नाके के दौरान बाइक सवार 2 युवकों को जांच के लिए रोका था।

पुलिस को देखकर बाइक सवार तेज गति से जाने लगे, लेकिन पुलिस बाइक को रोकने में सफल हो गई और मौके पर बाइक चालक मुकेश (20) पुत्र कमल कुमार निवासी गांव न्यागल डाकघर भौंका तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा को धर लिया, लेकिन इसी दौरान पीछे बैठा दिव्यांश (21) पुत्र मनोहर लाल निवासी गांव व डाकघर मनेई तहसील झंझरोली जिला कांगड़ा अपने हाथ में लिए बैग को फैंक कर जंगल की तरफ भाग गया था। उसकी तलाश में पुलिस ने अभियान छेड़ते हुए उसे शुक्रवार देर रात कांगड़ा जिले के मनेई गांव से गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *