STF ने मणिकर्ण जा रहे पंजाब और कर्नाटक के दो तस्कर दबोचे, हेरोइन और कैश बरामद

STF ने मणिकर्ण जा रहे पंजाब और कर्नाटक के दो तस्कर दबोचे, हेरोइन और कैश बरामद

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुल्लू एसटीएफ (STF) की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। भुंतर-मणिकर्ण रोड पर की गई नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दो युवकों को भारी मात्रा में ड्रग्स और नकदी के साथ दबोचा है।नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई टैक्सीयह कार्रवाई 2 मार्च को शाम के समय हुई। एसटीएफ कुल्लू की टीम ने सिउंड (Siund) के पास चेकपोस्ट लगाया था। इसी दौरान मणिकर्ण की तरफ से आ रही एक टैक्सी को तलाशी के लिए रोका गया।

तलाशी लेने पर वाहन के अंदर से प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद हुआ।बरामदगी का विवरणपुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन (चिट्ठा): 5.34 ग्राम, नकदी: 91,500 रुपये (संदिग्ध ड्रग मनी) सामान जब्त किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब और बंगलौर के निवासियों के रूप में हुई है। अमरजीत सिंह (28 वर्ष): निवासी सुल्तानविंद रोड, अमृतसर, पंजाब।सुशांन (29 वर्ष): निवासी कुलशेखर, बेंगलुरु, कर्नाटक।पुलिस की कार्रवाई और जांचडीएसपी, एसटीएफ हेमराज वर्मा का कहना है कि कुल्लू भुंतर थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (ND&PS) एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था। मामले की आगामी जांच भुंतर पुलिस द्वारा जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *