राइट न्यूज हिमाचल / कांगड़ा
“Dear Kangra…” — इन शब्दों से शुरू हुआ SSP शालिनी अग्निहोत्री का विदाई संदेश, जिसमें उन्होंने अपने कर्तव्यों की पूर्ति के बाद नई दिल्ली में अगली नियुक्ति पर जाने की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा पुलिस ने उन्हें कई बार गौरव का अनुभव करवाया और उन्होंने पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कानून व जनसेवा को निभाया।

धर्मशाला में पली-बढ़ी होने के नाते यहां सेवा करना मेरे लिए गर्व और सौभाग्य की बात रही।उन्होंने कांगड़ा की जनता को सहयोग, विश्वास और स्नेह के लिए धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि जनता का यही सहयोग आगे भी कांगड़ा पुलिस को मिलता रहेगा।
अपने विदाई संदेश में उन्होंने अपने सहयोगियों को आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं दीं और बताया कि यह उनका इस पेज पर आख़िरी पोस्ट है। शालिनी अग्निहोत्री का यह भावुक और विनम्र संदेश कांगड़ा के लोगों के दिल को छू गया। उनकी सेवा और समर्पण के लिए क्षेत्र सदैव आभारी रहेगा।

