Solan: अर्की के कंधार गांव में अफीम की खेती का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Solan: अर्की के कंधार गांव में अफीम की खेती का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

राइट न्यूज हिमाचल

सोलन जिला के अर्की क्षेत्र में थाना बागा पुलिस ने अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर अमल में आई है। इस दौरान पुलिस ने मौके से 381 अफीम के पौधे बरामद किए हैं।

डीएसपी दाड़लाघाट संदीप कुमार शर्मा ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि जब पुलिस टीम गश्त पर थी तो इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि कंधार गांव निवासी अवतार सिंह (50) पुत्र गंदर्भ सिंह ने अपने घर के सामने मिलकीयत भूमि पर अफीम की अवैध खेती कर रखी है।

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर सभी पौधे जब्त कर लिए और आरोपी अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना दाड़लाघाट में मारपीट का एक मामला पहले से ही दर्ज है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *