हिमाचल: घर की छत से गिरी 17 साल की लड़की, अस्पताल पहुंचाई तो निकली गर्भवती

हिमाचल: घर की छत से गिरी 17 साल की लड़की, अस्पताल पहुंचाई तो निकली गर्भवती

राइट न्यूज हिमाचल

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में आए दिन महिलाओं और युवतियों के साथ यौन शोषण की घटनाएं सामने आ रही हैं। शातिर युवक प्रदेश की भोली भाली लड़कियों को अपने झूठे प्यार के जाल में फांस लेते हैं और फिर उनकी जिंदगी के साथ खिलबाड़ कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के सोलन जिला से सामने आया है। यहां एक 17 साल की लड़की गर्भवती पाई गई है।

परिजनों ने लड़की के साथ दुष्कर्म की शिकायत महिला पुलिस थाना सोलन में दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक की उम्र 21 साल बताई जा रही है। आरोपी युवक भी सोलन के ही एक गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।मामले का खुलासा तब हुआ, जब 17 साल की लड़की घर की छत पर सफाई कर रही थी।

इसी दौरान वह अचानक पैर फिसलने से दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई और बुरी तरह से घायल हो गई। घायल बेटी को परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मेडिकल जांच में जब डॉक्टरों ने परिजनों को लड़की के गर्भवती होने की सूचना दी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।मामले की जानकारी देते हुए एसपी सोलन गोरव सिंह ने बताया कि महिला पुलिस थाना में पीड़ित लड़की की मां ने शिकायत दर्ज करवाई है। घर की छत से गिर कर घायल हुई लड़की उपचार के दौरान गर्भवती पाई गई है।

लड़की की उम्र 17 साल है। जब परिजनों ने बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि पड़ोस के ही युवक ने उसके साथ संबंध बनाए हैं।लड़की ने परिजनों को बताया कि पड़ोस का रहने वाला अरोपी युवक मनी रॉय पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी सोलन ने उसे शादी का झांसा दिया था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिसके चलते वह गर्भवती हो गई।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बीते रोज 14 फरवरी को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

आज 15 फरवरी को आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी युवक के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *