पांवटा साहिब:सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन का जन सेवा में एक ओर कदम

पांवटा साहिब:सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन का जन सेवा में एक ओर कदम

सेवा परमो धर्मा” (सेवा ही सर्वोच्च धर्म है) की भावना के साथ, सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन पांवटा साहिब ने जन-जन की सुविधा हेतु नई एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन किया। ये एम्बुलेंस आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को तत्काल और बेहतर चिकित्सा सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई हैं, जो स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करती हैं।
उद्देश्य: “सेवा परमो धर्म” का मूल उद्देश्य नर सेवा को नारायण सेवा मानकर, जरूरतमंदों को आपातकालीन चिकित्सा सेवा प्रदान करना है।
पहल: यह पहल ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने 18–19 वर्ष पहले स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने और स्थानीय नागरिकों की सेवा करने के लिए शुरू की थी। जो अभी तक जारी है ट्रक यूनियन में मैनेजमेंट बदलती रही लेकिन जन सेवा के लिए ट्रक यूनियन ने हमेशा योगदान दिया।
महत्व: इस एम्बुलेंस से आपातकालीन मरीजों को समय पर अस्पताल पहुँचाने में मदद मिलेगी, जिससे जान बचाना आसान होगा। ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान जसमेर सिंह भूरा, उपप्रधान दविंदर सिंह पप्पी जर्नल सेकेट्री विजय शर्मा कैशियर राकेश चौधरी अड्डा इंचार्ज दविंदर सिंह काला चेयरमेन सतीश शर्मा ने कहा
ये सेवा “सेवा ही धर्म है” के संदेश को साकार करती हैं और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक कदम हैं।


ट्रक यूनियन ने अपनी पुरानी हो चुकी एम्बुलेंस को भी शव वाहन में तब्दील कर उसे भी स्थानीय जनता की सेवा में लगाने का फैसला किया है।

फोन न एम्बुलेंस चालक 9816389364

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *