ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों पर कसेगा पुलिस का शिकंजा

ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों पर कसेगा पुलिस का शिकंजा

राईट न्यूज / सिरमौर

उपमंडल पावंटा साहिब में कानून का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसने लगा है। जिस की कमान सीधे तौर पर पुलिस स्टेशन पूरूवाला के एसएचओ विजय रघुवंशी ने संभाली है और नियमों कानूनों की धज्जियां उड़ाने वालों पर पुलिस पूरी तरह नजर रखी जा रही है ।सड़कों पर यातायात के नियमों का पालन न करने पर पुलिस उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है इससे जो व्यक्ति बिना मास्क व हैल्मेट के सड़कों पर उतर रहे हैं। उन्हें कानून का पाठ पढ़ा रही है !

बताते चलें कि दिनों दिन प्रदेश में कोरोना महामारी के आंकड़ों में भी इजाफा हो रहा है परंतु इसकी सीख अब हम लोग नहीं ले रहे हैं।इसी कड़ी के बीच पुलिस ने बिना मास्क यातायात के नियमों का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है और उन्हें नियमों का पालन करने की अपील भी की है। सोशल डिस्टेंस का पालन करें वह भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें जिससे कि कोविड-19 के मामलों में गिरावट आ सकें।उधर पूरूवाला थाना के एसएचओ ने लोगों से अपील की है कि यातायात के नियमों का पालन करें और इसके साथ सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगा कर ही निकले। जिससे स्वयं सुरक्षित रहेंगे देश की सुरक्षा और नियमों का पालन करे।

उधर इस बारे में एसपी सिरमौर अजय कृष्ण ने बताया कि यदि लोग नियमो का पालन नही करते व सार्वजनिक स्थान पर मास्क नही पहनते तो पुलिस के पास उन्हें दंड करने का प्रावधान है जिसके तहत पांच सौ रुपये से लेकर पांच हज़ार रुपये तक का जुर्माना किया जा सकताहै

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *