सिरमौर: बहन की शादी में नहीं शरीक हुआ इकलौता भाई, लेफ्टिनेंट बन लौटा घर

सिरमौर: बहन की शादी में नहीं शरीक हुआ इकलौता भाई, लेफ्टिनेंट बन लौटा घर

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के होनहार युवा भारतीय सेना में कई बड़े पदों पर विराजमान हैं। सूबे के की युवा सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत हैं। इसी लिस्ट में अब सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के एक बेटे ने भी अपना जोड़ लिया है।जिले के आंज-बोज क्षेत्र में स्थित सुनोग गांव का बेटा अविनाश चौहान सेना में लेफ्टिनेंट बन गया है। अविनाश ने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 49 हफ्तों तक ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में कड़ा प्रशिक्षण किया।

अविनाश की इस सफलता से उनके पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।अविनाश ने स्कूली शिक्षा गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब से हासिल की। इसके बाद साल 2020 में अविनाश ने DAV कॉलेज, सेक्टर 10, चंडीगढ़ से BSC. (नॉन मेडिकल) की पढ़ाई की। इसके बाद साल 2023 में उन्होंने हिमाचल प्रदेश शिमला से पर्यावरण विज्ञान में MSC. की पढ़ाई पूरी की।

इसके बाद 5 दिवसीय SSB इंटरव्यू को सफलतापूर्वक पास करने के बाद उनका चयन ट्रेनिंग के लिए हुआ।बीते साल 24 जनवरी को अविनाश का मैरिट लिस्ट में नाम घोषित हुआ था। इसके बाद वो अप्रैल महीने में ट्रेनिंग के लिए ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई चले गए। अविनाश ट्रेनिंग होने के चलते अपनी बहन की शादी में भी शरीक नहीं हो सके थे।अविनाश के पिता केहर सिंह चौहान ने बताया कि बेटे की इस उपलब्धि के लिए पहले कुल देवता को नमन करते है।

उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। आज उसने इतना बड़ा मुकाम अपनी मेहनत और दृढ़ निश्चय से हासिल किया है। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए उसने अपनी बहन की शादी तक छोड़ दी थी। उन्होंने बताया कि बेटे की इस सफलता के बाद उनके घर पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *