सिरमौर: शादी में आया युवक, घुसा पड़ोसी के घर- मां समान महिला की लूटी आबरू

सिरमौर: शादी में आया युवक, घुसा पड़ोसी के घर- मां समान महिला की लूटी आबरू

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां नाहन विकासखंड में एक युवक ने विधवा महिला के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है। पीड़िता युवक की मां की उम्र की बताई जा रही है।युवक की उम्र 24 साल बताई जा रही है। जबकि, पीड़िता की उम्र 50 वर्षीय के करीब बताई जा रही है। पीड़िता के पति का निधन हो चुका है और उसकी बेटी की शादी हो चुकी है। घटना के वक्त युवक नशे में धुत्त था।

पीड़िता ने युवक की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पीड़िता ने बताया कि वो अपने घर पर अकेली रहती है। जिस दिन यह घटना घटी उस दिन गांव में शादी समारोह चल रहा था। शादी समारोह वाला घर पीड़िता के घर से 100 मीटर दूर था। आरोपी युवक राजेश भी पड़ोस के गांव में शादी के लिए आया हुआ था।इस दौरान आरोपी ने पहले अपने दोस्तों के साथ बैठकर जमकर शराब पी।

फिर रात करीब 12 बजे राजेश पीड़िता के घर गया और लात मारकर दरवाजा खोलकर अंदर घुस गया। पीड़िता ने बताया कि वो आरोपी से बचने के लिए चीखती-चिल्लाती रही।

मगर DJ की आवाज की ऊंची आवाज होने के कारण किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। इसी बीच आरोपी ने जबरदस्ती पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।इसके बाद अगले दिन पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उधर, शिकायत मिलते ही पुलिस ने कुछ समय बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

शुरआती जांच में पाया गया कि महिला अनुसूचित जाति से संबंधित है और आरोपी सवर्ण समुदाय का है। ऐसे में पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के साथ एट्रोसिटी एक्ट का भी मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि करते हुए ASP सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अदालत ने आरोपी को 14 दिन क लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *