राइट न्यूज हिमाचल
पांवटा साहिब में चल रही अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन खेली गई प्रतियोगिताओं में वालीबाल के होस्टल के मुकाबले में संधोल होस्टल ने रोहड़ू होस्टल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं जिला के वालीबॉल के मुकाबलों में ऊना ने चंबा को दो के मुकाबले जीरो से हराया।
बिलासपुर ने किन्नौर को दो के मुकाबले एक सेट से हराया। हमीरपुर ने सोलन को दो के मुकाबले जीरो सेट से हराया। सिरमौर ने ऊना को दो के मुकाबले जीरो सेट से हराया। कुल्लू ने मंडी को दो के मुकाबले जीरो सेट से हराया। वहीं शिमला ने सोलन को दो के मुकाबले जीरो सेट से हराया। इस दौरान कबड्डी की प्रतियोगिता में हुए मैच में ऊना ने बिलासपुर को 20 अंकों से हराया।वहीं एक रोमांचक मुकाबले में सिरमौर व कुल्लू के बीच मैच में दोनों टीमों ने 44-44 अंक लेकर मैच को टाई किया।
एक अन्य मैच में सिरमौर ने कांगड़ा को रोमांचित मैच में 46 के मुकाबले 48 अंक लेकर दो अंकों से हराया व सेमीफाइनल में पहुंचे। वहीं दूसरे दिन हुए खो-खो के मैच में कुल्लू ने ऊना को हराया, हमीरपुर ने सोलन को 21 के मुकाबले 10 अंक से हराया। मंडी ने शिमला को 10 के मुकाबले पांच अंक से हराया।
ऊना ने चंबा को 13 के मुकाबले 11 अंक से हराया। हमीरपुर ने किन्नौर को 24 के मुकाबले तीन अंक से हराया। सिरमौर ने लाहुल-स्पीति को 17 के मुकाबले दो अंक से हराया।


