सिरमौर :— जिला सिरमौर की महिला मोर्चा की नव नियुक्त प्रधान शिवानी वर्मा ने आज जिला मुख्यालय नाहन में जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया। जिसमें उन्होने पूजा तोमर नाहन व सरोज ठाकुर पच्छाद को महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए स्नेह लता नाहन ,चंद्रकला शिलाई , चंद्रकांता रेणुका,स्नेह दत्ता पांवटा साहिब को नियुक्त किया गया है। इसके इलावा सचिव पद के लिए राजो देवी शिलाई ,सुरैया शर्मा पच्छाद ,सुमन शर्मा रेणुका, कृष्णा धीमान पांवटा साहिब नतो देवी शिलाई की नियुक्ति की गई है। कोषाध्यक्ष पद के लिए सीमा चौधरी वह मीडिया प्रभारी ममता गोयल को नियुक्त किया गया है। इस दौरान कार्यकारिणी में अंबिका ,आशा ठाकुर ,कविता ,सीमा राणा ,विजय चौहान ,आशा शर्मा ,रीटा देवी, अनीता शर्मा, कविता पुंडीर ,विमलेश शर्मा ,निर्मला ठाकुर, सुनीता ठाकुर ,पूजा वर्मा ,पूनम गुप्ता,मीनू मितल ,अनिता गर्ग आदि लोग शामिल रहेंगे।
