नववर्ष पर सिरमौर ट्रक आपरेटर यूनियन में होगा श्री अखंड पाठ साहिब भोग

नववर्ष पर सिरमौर ट्रक आपरेटर यूनियन में होगा श्री अखंड पाठ साहिब भोग

सिरमौर ट्रक आपरेटर यूनियन पांवटा साहिब में हर वर्ष की तरह नव वर्ष के उपलक्ष्य में 30 दिसंबर 2025 मंगलवार 11बजे श्री अखंड पाठ जी आरंभ किया गया कल वीरवार 1 जनवरी 2026 11 बजे अखंड साहिब जी के पाठ की समाप्ति होगी। इस के पश्चात रागी जत्थे गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे उसके उपरांत आंनद साहिब अरदास होगी दोपहर को लंगर भी बरताया जाएगा।

ट्रक यूनियन के प्रधान जसमेर सिंह भूरा ने बताया कि क्षेत्र की सुख शांति व खुशहाली की कामना को लेकर हर वर्ष की भांति ट्रक यूनियन मे 30 दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहिब जी का पाठ रखा गया है कल 1 जनवरी को भोग डाला जाएगा जिस को लेकर एक एग्जेक्टिव बॉडी मेंबर्स की मीटिंग बुलाई गई थी। जिस में अखंड पाठ साहिब जी के पाठ के आयोजन को लेकर मेम्बर्स के साथ विचार विमर्श किया गया था और ट्रक ऑपरेटर्स व यूनियन स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *