हिमाचल: पांच दोस्तों की महफ़िल में हुआ बवाल, एक का तो पेट ही फा*ड़ डाला

हिमाचल: पांच दोस्तों की महफ़िल में हुआ बवाल, एक का तो पेट ही फा*ड़ डाला

राइट न्यूज हिमाचल

देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में अब हत्या दुष्कर्म और जानलेवा हमले जैसी घटनाएं आम बात होने लगी है। आए दिन प्रदेश में कहीं ना कहीं से इस तरह की वारदात की खबर सामने आती रहती है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां पांच दोस्तों ने पहले एक साथ बैठ कर शराब पी और फिर किसी बात पर हुई कहासुनी एक दोस्त ने दूसरे के पेट में चाकू घोंप दिया।

मामला राजधानी शिमला के रोहड़ में गणतंत्र दिवस के दिन यानी बीते रोज देर शाम का है। बताया जा रहा है कि रोहड़ू के बुथली बाजार के पास ही पांच दोस्तों ने पहले तो एक साथ बैठ कर शराब पी। उसके बाद किसी बात को लेकर दो दोस्तो के बीच कहासुनी हो गई। यह कहासुनी बाद में हाथापाई में बदल गई और एक दोस्त ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक बुरी तरह से घायल हुआ है।

जिसे आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 जनवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे राजीव अपने दोस्तों यशवंत, बालकृष्ण शर्मा, विक्की और कुशल सम्राट के साथ शराब पी रहा था। इसी बीच राजीव और कुशल सम्राट के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी होने लगी। पुलिस को सौंपी शिकायत में राजीव ने बताया कि कुशल सम्राट उसके साथ गाली गलौज करने लगा।

राजीव के अनुसार दोनों में बहस होने लगी तो वह वहां से जाने लगा। इसी दौरान कुशल सम्राट ने उसका रास्ता रोक लिया और अचानक चाकू निकाल कर उस पर हमला कर दिया। कुशल ने पहले तो उसके पेट में चाकू घोंप दिया। वहीं दूसरी बार जब उसने चाकू मारा तो उसने हाथ से रोकने का प्रयास किया, जिससे उसके हाथ पर भी गहरा घाव हो गया।

इस हमले में वह लहुलूहान हो गया।राजीव की शिकायत पर पुलिस ने थाना रोहड़ू में मामला दर्ज कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घायल राजीव को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस हमले के बाद आरोपी कुशल सम्राट फरार हो गया है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *