शिमला में लूटपाट के इरादे से बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को मारा चाकू….

शिमला में लूटपाट के इरादे से बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को मारा चाकू….

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दो बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजधानी शिमला में दिन दहाड़े लूटपाट के इरादे से आए दो बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला को गंभीर चोटें आई हैं।

घायल महिला हेमलता को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती करवाया है।पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह मामला न्यू शिमला थाना के तहत आने वाले नेहरा गांव का है। शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे हेमलता अपने घर पर बच्चों के साथ थी। परिवार के बाकी लोग अगले माह घर पर होने वाली शादी के निमंत्रण देने बाहर गए थे।

महिला के बच्चे कमरे में सो रहे थे और यह बाहर कपड़े धो रही थी। इसी दौरान दो लोग यहां पहुंचे।उन्होंने महिला से पूछा कि उसके उमेश चाचा घर पर हैं या नहीं। महिला ने जवाब दिया की वह अभी घर पर नहीं हैं। इसके बाद दोनों ने पीने के लिए पानी मांगा। महिला रसोई में पानी लेने गई कि तो पीछे से अचानक इनमें से एक आरोपी अंदर आया और महिला का गला पकड़ लिया। चाकू दिखाकर बदमाश ने महिला को डराया और चुप रहने की धमकी दी।

इनके डर के कारण महिला चीख पड़ी। इसी बीच बदमाश ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। फिर महिला को धक्का मारकर अपने साथी समेत मौके से भाग गया। महिला का सिर दीवार से टकरा गया। इससे यह जख्मी होकर गिर गई।चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगमहिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इनमें से कुछेक ने भाग रहे बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन आरोपी मौके से भाग गए।

इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। घायल महिला को परिजन आईजीएमसी अस्पताल ले गए जहां इसका उपचार चल रहा है। पीड़ित महिला के पति हेमराज ने पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

सात फरवरी को शादी, निमंत्रण देने गए थे परिजनमहिला के पति हेमराज ने बताया की उनके छोटे भाई की सात फरवरी को शादी है। शायद बदमाशों को इसकी सूचना थी और इसलिए लूटपाट के इरादे से वह घर में घुसे थे, उन्हें पता था कि घर के सभी सदस्य शादी का निमंत्रण देने गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *