हिमाचल के किसान की बेटी बनी हॉकी प्लेयर, हासिल किया बड़ा मुकाम

हिमाचल के किसान की बेटी बनी हॉकी प्लेयर, हासिल किया बड़ा मुकाम

राइट न्यूज हिमाचल

कहते हैं कि खुद को पहचानो, परिंदों की तरह, खुला आसमान है, छू लो सितारे। अगर रुक जाओ डर से या बंदिशों से, तो ख्वाब भी होंगे अधूरे हमारे। इन लाइनों को बखूबी चरितार्थ कर दिखाया है हिमाचल प्रदेश की शिमला जिले की बेटी राधिका शर्मा ने।दरअसल, यह बात हर व्यक्ति पर लागू होती है कि उड़ना है या जमाने की बेड़ियों में बंधना है, सबकुछ हमारे हौसले पर टिका हुआ है।

पहाड़ी राज्य हिमाचल की बेटियों का जज्बा भी पहाड़ों जितना बड़ा है। सूबे के बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं और हिमाचल का नाम देश-विदेश में रोशन कर रही हैं।हिमाचल के होनहारों की सूची में शिमला के जुन्गा क्षेत्र की राधिका शर्मा ने भी अपना नाम जोड़ लिया है। राधिका शर्मा ने राष्ट्रीय खेल हॉकी में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राधिका शर्मा का चयन हॉकी की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिती के लिए हुआ है।

आपको बता दें कि हॉकी की ये राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 29 जनवरी से 2 फरवरी तक झारखंड में मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रांची में आयोजित की जाएगी। जुन्गा क्षेत्र की राधिका शर्मा इस प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएगी। राधिका की इस सफलता के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि राधिका की उपलब्धि क्षेत्र के बाकी बच्चों के लिए प्रेरणा है।हाल ही में राधिका ने कांगड़ा के रैत में आयोजित हुए राज्य स्तरीय अंडर-19 मेजर खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

इसी प्रतियोगिता में राधिका ने बेहतरीन प्रदर्शन के चलते राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। इससे पहले राधिका का चयन सुन्नी में हुई जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ था।राधिका शर्मा पुराना जुन्गा में रहती है। राधिका राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा की 10वीं कक्षा की छात्रा है।

राधिका एक साधारण परिवार से संबंध रखती है। राधिका के पिता जगत राम एक किसान हैं। राधिका के परिजनों का कहना है कि राधिका की इस उपलब्धि पर उन्हें काफी गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *