हिमाचल प्रदेश के ठियोग में मर्डर, शख्स को मारकर फेंका, रास्ते में मिली लाश

हिमाचल प्रदेश के ठियोग में मर्डर, शख्स को मारकर फेंका, रास्ते में मिली लाश

राइट न्यूज हिमाचल/शिमला

हिमाचल प्रदेश एक बार फिर हत्या की वारदात से सहम गया है। ताजा मामला राजधानी शिमला के ठियोग उपमंडल से सामने आया है- जहां पर मेहरी मार्ग पर एक लाश पड़ी मिली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके के लोगों में सनसनी फैली हुई है।नेपाली मजदूरों को मिला शवघटना उस वक्त सामने आई जब बीते कल दो नेपाली मजदूर रोज की तरह काम पर जा रहे थे।

ठियोग के मेहरी मार्ग पर जब उन्होंने सड़क किनारे झाड़ियों के पास एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा, तो पास जाकर जांच की। जब यह स्पष्ट हुआ कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है और शरीर पर चोट के निशान हैं, तो उन्होंने घबराकर इसकी सूचना अपने मालिक को दी।व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। फिर मामला पुलिस तक पहुंचा।

अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही हैशव पर गंभीर चोटों के निशानशुरुआती जांच में शव पर चोटों के कई गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि मृतक के साथ मारपीट की गई थी। मामले की पुष्टि करते हुए DSP सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। फिलहाल, शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आस-पास के क्षेत्रों में गुमशुदगी से संबंधित रिपोर्टों को खंगाला जा रहा है।

पुलिस ने BNS की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ठियोग अस्पताल भिजवा दिया गया है।पु लिस सूत्रों के अनुसार मृतक नेपाली मूल का प्रतीत होता है, लेकिन अभी तक कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज मौके से बरामद नहीं हुए हैं। शव की शिनाख्त के लिए ठियोग क्षेत्र और आस-पास के ठेकेदारों, मजदूरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने शव की तस्वीरें सुरक्षित रख ली हैं और जल्द पहचान के लिए पोस्टर व सूचना प्रसारित करने की तैयारी कर रही है।यह घटना हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रही हत्या की घटनाओं की कड़ी में एक और चिंताजनक इजाफा है। वर्ष 2025 के सात महीनों में अब तक प्रदेश भर में 40 से अधिक हत्या के मामले सामने आ चुके हैं।

इनमें से अधिकांश हत्याएं कांगड़ा, शिमला, सोलन, चंबा, सिरमौर और कुल्लू जिलों में हुई हैं। कुछ घटनाएं पारिवारिक विवादों, कुछ प्रेम संबंधों की त्रासदी, और कई मजदूर वर्ग से जुड़े असमाजिक तत्वों के आपसी झगड़े के परिणामस्वरूप हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *