हिमाचल के कुफरी में जंगल के रास्ते स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़छाड़, 7 आरोपी हिरासत में, चॉकलेट और चाकू का डर दिखाकर करते थे

हिमाचल के कुफरी में जंगल के रास्ते स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़छाड़, 7 आरोपी हिरासत में, चॉकलेट और चाकू का डर दिखाकर करते थे

राइट न्यूज हिमाचल

पर्यटन स्थल कुफरी के साथ लगते राजकीय वरिष्ठ उच्च माध्यमिक विद्यालय मझार की छात्राओं के साथ पिछले कई दिनों से कुछ युवकों द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दरअसल क्षेत्र की एक महिला ने बीते दिनों इस मामले पर संदिग्ध लोगों को लेकर एक वीडियो वायरल किया था। जिसके बाद छात्राओं ने जब स्कूल और घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई, तो परिजनों ने तुरंत पुलिस और स्कूल प्रबंधन को सूचना दी। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित छात्रा के परिजनों के अनुसार कुछ युवक जंगल के रास्ते में बच्चियों को टॉफी और चॉकलेट का लालच देकर बुलाते और उन्हें चाकू दिखाकर धमकी देते कि अगर किसी को बताया, तो जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद उनसे छेड़छाड़ होती थी। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि शनिवार को जैसे ही पुलिस को सूचना मिली इसके उपरांत थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम तत्काल मझार स्कूल पहुंची और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को स्कूल में पुलिस की जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा की जानकारी दी गई और उन्हें थाना पुलिस तथा महिला थाना शिमला के आवश्यक फोन नंबर भी उपलब्ध करवाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *