दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी पिकअप गाड़ी, दो लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी पिकअप गाड़ी, दो लोगों की मौत

राइट न्यूज हिमाचल/शिमला

शिमला जिले के सुन्नी क्षेत्र के जलोग में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा देर रात उस समय हुआ, जब एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने सुबह जब वाहन को खाई में पड़े देखा, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही सुन्नी पुलिस थाने से एक टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया।पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान प्रेम चंद और दिनेश के रूप में हुई है। दोनों ही इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुन्नी अस्पताल भेज दिया है।

यह हादसा जलोग के गलु नामक स्थान के पास हुआ। अभी तक दुर्घटना के कारणों का पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है कि आखिर किस वजह से पिकअप वाहन खाई में गिरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *