6 जिलों में भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट, 4 जिलों में बाढ़ की चेतावनी

6 जिलों में भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट, 4 जिलों में बाढ़ की चेतावनी

राइट न्यूज हिमाचल

राज्य में सक्रिय हुए मानसून के चलते मौसम विभाग ने रविवार को 6 जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन व सिरमौर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरैंज, 4 जिलों चम्बा, कुल्लू, मंडी व शिमला में भारी बारिश की संभावनाओं का यैलो अलर्ट जारी किया है, वहीं 4 जिलों सोलन, कांगड़ा, मंडी व सिरमौर के कुछ हिस्सों में बाढ़ का यैलो अलर्ट भी जारी किया है।हालांकि 4 जुलाई तक अलर्ट रहेगा, जिसमें सोमवार को भी ऑरैंज, जबकि अन्य दिनों यैलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को राजधानी शिमला में शाम के समय हल्की वर्षा हुई, जबकि मंडी में 4, बिलासपुर में 0.5, धौलाकुआं में 1 और नेरी में 0.5 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई, वहीं धर्मशाला में बूंदाबांदी हुई।

बता दें कि राज्य में इस वर्ष मानसून ने 20 जून को दस्तक दी है और अब तक वर्षा जनित घटनाओं में 31 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 4 लोग लापता हैं और 66 लोग घायल हुए हैं। कांगड़ा और कुल्लू जिलों में हाल ही में बादल फटने की घटनाओं के बाद बाढ़ आई थी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी जिलों के डीसी को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *