दर्दनाक हादसा: नदी में गिरी कार, मां-बेटी की मौके पर मौ*त

दर्दनाक हादसा: नदी में गिरी कार, मां-बेटी की मौके पर मौ*त

राइट न्यूज हिमाचल

सैंज-औट-लारजी मार्ग पर शनिवार को एक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब 3 बजे लारजी से सैंज की तरफ जा रही आल्टो कार (नंबर एचपी 49 –4207) पागल नाले के पास अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य सवार थे। कार में सवार मां-बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि कार चालक घायल हो गया है।

बच्ची का शव मौके पर ही बरामद किया गया जबकि महिला का शव घटना स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर बिहाली गांव के समीप नदी से निकाला गया।मृतकों में बबली उर्फ शबू पत्नी सोनू प्रकाश तथा एंजल (3) पुत्री सोनू प्रकाश (दोनों निवासी गांव रेह तहसील सैंज) जबकि सोनू प्रकाश (30) पुत्र हीरा लाल निवासी गांव रेह तहसील सैंज घायल है। डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना सैंज में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *