HAS परीक्षा काे लेकर लाेक सेवा आयाेग ने जारी की सख्त हिदायत, उम्मीदवाराें काे करना हाेगा ये काम

HAS परीक्षा काे लेकर लाेक सेवा आयाेग ने जारी की सख्त हिदायत, उम्मीदवाराें काे करना हाेगा ये काम

राइट न्यूज हिमाचल

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा-2025 के तहत एचएएस सहित अन्य पदों के लिए आगामी 29 जून को 2 सत्रों में आयोजित होगी। इसके तहत पहला पेपर सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा, जबकि दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पात्र उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं। इसके साथ ही आयोग ने उम्मीदवारों के लिए सूचना जारी की है कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।

परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा हाॅल/रूम के गेट बंद कर दिए जाएंगे।हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिव निवेदिता नेगी ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा हाॅल/रूम का गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलेगी। उन्होंने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे सुबह के सत्र में आयोजित होने वाले पेपर-1 में बैठने के लिए सुबह 8.30 बजे परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं, जबकि दोपहर के सत्र में आयोजित होने वाले पेपर-2 में बैठने के लिए दोपहर 1 बजे परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं। उन्होंने कहा कि इससे संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *