राईट न्यूज / सिरमौर
शिलाई विधानसभा के रोनाहट में कृषि विधेयकों बिल के खिलाफ काँग्रेस का हल्ला बोल जिसकी अध्यक्षता शिलाई ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सीता राम शर्मा ने की और इस कार्यक्रम में शिलाई के लोकप्रिय विधायक विशेषकर मौजूद रहे है। कृषि अध्यादेशों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल ठाकुर हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कृषि प्रधान देश में अन्नदाताओं के खिलाफ षड्यंत्र रचकर भाजपा सरकार ने हमारे देश की आत्मा पर प्रहार किया है। यह बिल कृषि क्षेत्र को पूंजीपतियों के हाथों में गिरवी रखने वाले हैं।

ये बिल किसान विरोधी – हर्षवर्धन चौहान

शिलाई विधानसभा के अध्यक्ष सीता राम शर्मा ने भी इस बिल को किसानों के विरुद्ध बताया उन्होंने कहा ये बिल पास करने से पहले मोदी सरकार को भारत के किसानों की राय ले लेनी चाहिए परन्तु उनकी राय लिए बिना ये काला कानून किसान के गले का फंदा बनेगा उन्होंने कहा की कांग्रेस ने हमेशा किसानों का समर्थन किया है और इस बिल के खिलाफ कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है किसानों पर अन्याय नही होने देंगे ,कांग्रेस ने हमेशा ,मजदूर ,किसान का सम्मान किया है परन्तु ये बीजेपी सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है किसान अपने हक की लड़ाई भी नही लड़ सकता इस काले कानून के खिलाफ किसान सड़को पर उतरे परन्तु बीजेपी सरकार के इशारे पर उन पर लाठियां बरसाई गई जो कि लोकतंत्र की हत्या है बीजेपी सरकार में काले कानून व गलत नीतियों के खिलाफ आवाज भी नही उठा सकते जो भी आवाज उठाते है उन पर लाठियां बरसाई जाती है परन्तु किसान जो पूरे देशवासियों का पेट भर रहा है उन पर अत्याचार करना सहा नही जाएगा कांग्रेस पार्टी मजदूर ,किसान ,बेरोजगार छात्र विरोधी इस बीजेपी सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

इस मौके पर जिला काँग्रेस उपाध्यक्ष मस्त राम पराशर, जिला उपाध्यक्ष हरिराम शास्त्री जिला महासचिव जगत पुंडीर ,मदन नेगी ,जिला सचिव भारत भूषण मोहिल शिलाई ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष जगत राम शर्मा ,ब्लॉक कांग्रेस महासचिव प्रवेश चौहान,गुरुदत्त चौहान, सचिव भरत ठाकुर ,सुरेंद्र सरस्वती राम लाल चौहान ,जय सिंह चौहान ,कल्याण धमटा , बीडीसी चैयरमैन रेणु बाला, खजान सिंह, प्रताप शर्मा, मदन शर्मा, गुमान सिंह प्रधान यशपाल सिंह ,रति राम शर्मा ,सेवादल शिलाई ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र राणा, हरदेवी,शांता राणा ,रज्जो देवी, लाजो देवी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अत्तर कपूर ,सचिव कवर ठाकुर ,अरुण ठाकुर , शिलाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र राणा ,युवा कांग्रेस जिला सोशल मीडिया प्रभारी टिंकू जिंटा ,नगीन शर्मा ,ओम प्रकाश सिंगटा ,बिनु भंडारी ,अनिल शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

RECENTS
Proudly powered by WordPress | Theme: SuperMag by Acme Themes

