नाहन शहर के आस-पास के क्षेत्र में विधुत आपूर्ति रहेगी बाधित

नाहन शहर के आस-पास के क्षेत्र में विधुत आपूर्ति रहेगी बाधित

राईट न्यूज / नाहन

नाहन 09 जुलाई – सब स्टेशन दो सड़का नाहन में 33/11 केवी के सभी फीडरो में मुरम्मत कार्य के चलते आगामी 11 जुलाई, 2020 को नाहन शहर तथा आस-पास के क्षेत्रों में विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता विद्युत् उपमण्डल नाहन रमेश कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि शनिवार को शम्भुवाला, बनकला, सतीवाला, बोहलियों, मातरभेडों, कटासन, उत्तमवाला नेहरला, चासी, सुरला, महीधार, धारक्यारी, जब्बल का बाग, जमटा, रामाधौन, पंजाहल, धगेड़ा, आमवाला, सैनवाला, बोगरिया, विक्रमबाग व बागबारा गांव में विद्युत् आपूर्ति सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बाधित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *