SDM व DSP ने किया यमुना घाट का दौरा, लोगों की सुरक्षा के लिए 6 गोताखोर तैनात

SDM व DSP ने किया यमुना घाट का दौरा, लोगों की सुरक्षा के लिए 6 गोताखोर तैनात

राईट न्यूज / पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में बरसात से नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एसडीएम व डीएसपी ने यमुना घाट का दौरा कर लोगों को जागरूक किया, साथ ही नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों की सुरक्षा के लिए 6 गोताखोरों के साथ पुलिस जवानों को भी तैनात किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के आसपास के क्षेत्रों में भारी बरसात के कारण गिरि नदी, यमुना नदी व बाता नदी में जलस्तर बढ़ गया था, जिससे गिरि नदी में एक टापू में आधा दर्जन लोग व 30 मवेशी फंस गए थे। प्रशासन ने उक्त सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।

इसको देखते हुए शुक्रवार को पांवटा साहिब के एसएसपी विवेक महाजन व डीएसपी बीर बहादुर ने अपनी टीम के साथ यमुना घाट का दौरा कर लोगों को जागरूक किया कि बरसात के समय नदी-नालों के नजदीक न जाएं, साथ ही यमुना घाट पर 6 स्थानीय गोताखोर भी तैनात किए। एसडीएम ने बताया कि बरसात को देखते हुए प्रशासन ने 6 गोताखोर यमुना घाट पर तैनात किए हैं जोकि आपातकाल स्थिति में फंसे हुए लोगों को रैस्क्यू करने में मदद करेेंगे। वहीं डीएसपी ने बताया की यमुनाघाट पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है जोकि निगरानी रखेंगे कि कोई भी नदी के नजदीक न जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *