राइट न्यूज हिमाचल
ब्रौ पुलिस थाना के तहत बायल पुल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि यहां एक महिला ने बायल पुल के ऊपर से सतलुज नदी में छलांग लगा दी।इस हादसे के बाद पुलिस लगातार महिला की तलाश कर रही है। लेकिन महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
महिला द्वारा नदी में क्यों छलांग लगाई गई इस बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। महिला इस घटना के बाद से लापता है। पुलिस महिला को ढूंढ रही है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि यह महिला कौन थी।
पुलिस के अनुसार लोगों ने पुलिस को सूचित किया कि एक महिला बायल पुल के ऊपर आई और उफनती सतलुज नदी में कूद गई।
